BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 2:22 pm
BIG NEWS : सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, बस और बाइक में हुई सीधी टक्कर, सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, बस चालक गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे है। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के सिगंरौली जिले का है जहां सड़क हादसे में जीजा-साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया। मामले में पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


दरअसल सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह में बस व बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा- साले है। बैढ़न से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल की बस हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। बरगवां पुलिस ने बस सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नाराज ग्रामीण सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया है। समाचार के लिखे जाने तक मामला शांत नहीं हुआ था। लोग सड़क पर ही बैठे हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE