BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 2:42 pm
NEWS : प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ मे मंसूरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह मे सैकडो लोगो ने की शिरकत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ मे मंसूरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह मे सैकडो लोगो ने की शिरकत।


मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वाधान में उदयपुर संभाग का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मंसूरी समाज परिचय सम्मेलन का आयोजन दरगाह शरीफ स्थित अहमद कबीर मंजिल मे आयोजित किया गया। सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी के अनुसार प्रोग्राम तिलावते कलामे पाक से शुरू हुआ नात शरीफ व मनकबत के पढने के बाद जिन विद्यार्थियो ने सत्र 2023-24 में 70 प्रतिशत से अधिक अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की उन सभी 156 छात्र/छात्राओ को प्रशस्ती पत्र एवं ईनाम से नवाज कर उनकी हौसला अफजाई की गई।


प्रोग्राम की सदारत अजय एस. मेहता पूर्व अध्यक्ष विद्या भवन सोसायटी एवं सेवा मंदिर संस्थान ने की। मेहमान ए खूसूसी हाजी आजाद हुसैन मंसूरी पूर्व उपसरपंच सांवलिया जी, मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी सैक्रेट्री वक्फ कमेटी दरगाह हज़रत दीवाना शाह, रफीक मोहम्मद मंसूरी टी.वी. वाले गुलाबपुरा, अजीज मोहम्मद मंसूरी, हाजी अल्लाहबेली मंसूरी, डा. नूरजंहा मंसूरी असिस्टेेन्ट प्रोफेसर मो.ला.सु.वि. उदयपुर, शहीद मेजर मुस्तफा की वालदा फातिमा बोहरा उदयपुर, हाजी मोहम्मद खाँ मंसूरी सदर पंचमंसूरियान कपासन थे। मंसूरी वेलफेयर सोसायटी के सचिव जाहिद मोहम्मद (सी.एल.एस. रिटायर्ड) के अनुसार बाद नमाजे जोहर के अविवाहित 107 मंसूरी समाज के बच्चे/बच्चियो ने अपना परिचय देकर अपनी योग्यता बताई।


इस मौके पर जिला उदयपुर, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, डूगरपुर, बासवाडा, प्रतापगढ़ के साथ मध्य प्रदेश के कई समाज जन ने इसमे भाग लिया। सोसायटी सदर द्वारा मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के सभी पदाधिकारियो, दरगाह वक्फ कमेटी के सभी सदस्यो एवं कार्यकर्ताओ का शुक्रिया अदा कर अच्छा काम करने वालो को सम्मानित किया गया। बाद नमाजे असर के सलातो-सलाम पर प्रेाग्राम सम्पन्न हुवा। संचालन मोहम्मद अब्बास मंसूरी (अजहर अशरफी) एवं सना खान मंसूरी उप प्रधानाचार्य निम्बाहेडा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE