BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 2:46 pm
KHABAR : डेढ़ करोड़ की लागत से नवीन कार्यालय भवन का विधायक सखलेचा ने किया भूमि पूजन, पढे़ खबर

Share On:-

जावद। स्थानीय नगर परिषद प्रांगण में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त तीन मंजिला भवन का भूमि पूजन पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कर कमलों से रविवार को सम्पन्न हुआ। उक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचें पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात कुदाली चलाकर भूमि पूजन सम्पन्न करवाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष सोहनलाल माली ने जानकारी देते हुए बताया कि जावद नगर परिषद प्रांगण में ग्राउंड सहित तीन मंजिला भवन बनाया जायेगा जो करीब लगभग 18 हजार स्क्वेयर फिट में बनकर तैयार होगा। नवीन भवन करीब 1.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। उन्होंने आगे बताया कि उक्त भवन सर्वसुविधायुक्त होगा जिसमें नप अध्यक्ष एवं सीएमओ का चौम्बर, एक मीटिंग हॉल, लिफ्ट तथा विभिन्न शाखाओं के अलग- अलग ऑफिस के अलावा अन्य सभी सुविधाए मौजूद रहेगी तथा नवीन भवन लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर नप अध्यक्ष सोहनलाल माली, उपाध्यक्ष सूचित सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगजीवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, डीकेन नप अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, नयागांव नप अध्यक्ष मुकेश जाट, सरवानिया महाराज नप अध्यक्ष रूपेन्द्र जैन, सिंगोली नप अध्यक्ष सुरेश भाया जैन व विभिन्न वार्डों के पार्षदगणो ने भी पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर उन्होंने भी कुदाली चलाई। बतादें की वर्तमान समय में नगर परिषद परिषद का भवन काफी पुराना हो गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE