देवास। नगर निगम में आज अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने में आया जहां पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा जनता हमारी मांई-बाप मत बनो तुम लाड साहब के फ्लेक्स गले में लगाकर नगर निगम पहुंचे और कटोरा लेकर निगमायुक्त ओर निगम कर्मचारियों से भिख मागी। पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा वार्ड की समस्या हल नहीं हो रही है कभी कचरा गाड़ी से परेशान तो कभी वार्ड में लाइट नहीं। जिसके चलते आज मुझे नगर निगम में कटोरा लेकर भीख मांगनी पड़ रही है आज यहां पर यह स्थिति है की मैं जिस निगम के कर्मचारियों के पास कटोरा लेकर गया उन्होंने कहा कि हमें तो वेतन नहीं मिला है हमारी जनता जब समय पर जलकर संपत्ति कर भर्ती है तो फिर क्यों उनको परेशान किया जाता है जब मैं नगर निगम आयुक्त से बोला कि वार्ड में काम नहीं हो रहा है तो उन्होंने कहा है कि आपका वार्ड का काम कर दिया जाएगा लेकिन यह मेरे वार्ड की समस्या नहीं शहर के 45 वार्डों में ये समस्या आ रही है जनता ने मुझे चुना है तो जनता के लिए मुझे काम करना पड़ेगा।आज मेरा गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन था आगे भी जनता के लिए मैं नगर निगम में आकर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हु। वही नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा नगर निगम आए थे।उनकी वार्ड की जो समस्या थी उसको हल कराया जाएगा।उनका इस तरह से विरोध करना गलत है यदि वार्ड की समस्या थी तो मुझे बताना चाहिए या मुझसे चर्चा करना चाहिए।