नीमच। ईपीएस 95 के सदस्यों द्वारा आज नीमच के कलेक्टर कार्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई। ज्ञापन में मूल्य वृद्धि के मुआवजे, न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और वास्तविक वेतन पर पेंशन के लाभ के शीघ्र निपटान की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि 7500 बेसिक पेंशन तथा उस पर महंगाई भत्ता दिया जाए। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार उच्च पेंशन की सुविधा दी जाए। सभी ईपीएस 95 पेंशनरों को तथा उनके जीवनसाथी को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए।ईपीस 95 योजना से वंचित निवृत्ति कर्मचारियों को सदस्य बनाकर 5000 की राशि पेंशन के तौर पर दी जाए। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में ईपीएस 95 के सदस्य मौजूद रहे।