नीमच। क्या कल नीमच नगर पालिका में पीआईसी की बैठक आयोजित हो पाएगी? यह एक बड़ा सवाल बनकर शहरवासियों के बीच खड़ा हो गया है। नीमच शहर के राजनीतिक विश्लेषक भी इसे अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। वजह यह है कि लगातार पीआईसी की दो बैठकें निरस्त हो गई है।
बताया जा रहा है कि कल पीआईसी के एजेंडे में शहर विकास के 19 प्रस्ताव शामिल है। नगर पालिका परिषद में जारी गतिरोध और लगातार टल रही पीआईसी की बैठक की वजह से शहर हित के मुद्दों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चर्चा यह जरूर है कि पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने हालातों को पटरी पर लाने की कवायद तो की है, लेकिन यह कसरत कितनी प्रभावी साबित होती है, इसका पता तो कल ही चलेगा। लेकिन जो खबरें छनकर आ रही है, उसके अनुसार कल का दिन नीमच नगर पालिका परिषद के लिए काफी दिलचस्प साबित होने वाला है।