देवास। शहर के विभिन्न वार्डों में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त से चर्चा की।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में कई समस्या है। लाइट की समस्या हो या सफाई की वार्डों के रहवासी समस्याओं से परेशान है। जिसे लेकर आज कांग्रेस पार्षदों का दल निगम आयुक्त से मिला और वार्डों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है जल्द ही वार्डों की समस्या को दूर कराया जाएगा।आपको बता दें की देवास नगर निगम में पार्षदों द्वारा लगातार वार्डों की समस्या को लेकर आवाज उठाई जा रही है जिसके चलते वार्डों में पार्षदों को कई समस्याओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है जिसे लेकर लगातार नगर निगम में प्रदर्शन भी कर जा रहे हैं।