चित्तौड़गढ़। अम्बेडकर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित वाल्मीकि समाज की 7वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जारी रहा। जानकारी देते हुए आयोजन सचिव जीवन कोदली ने बताया कि पहला मैच पूर्व सभापति सुशील शर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। अध्यक्षता पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पं. दीनदयाल उपाध्याय जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी, राजन माली उपस्थित थे। प्रथम मैच उदयपुर और जोधपुर के बीच खेला गया जिसमें उदयपुर टीम विजेता रही।
अम्बेडकर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजेश लोठ ने बताया कि दूसरा मैच रावतभाटा अतिरिक्त कलेक्टर विनोद मल्हौत्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पीजी कॉलेज प्रिसींपल हेमेन्द्रनाथ व्यास ने की। विशिष्ठ अतिथि निर्मल देसाई, अखिलेश चाष्टा, पीयूष शर्मा, दीपक पंचोली उपस्थित थे। दूसरा मैच नागौर व पाली के बीच खेला गया।
कार्यक्रम के दौरान रणजीत लोठ, राजेश कंडारा, ओमप्रकाश लोठ, दिलीप बेनीवाल, विश्वनाथ टांक, अशोक बेनीवाल, अजय लोठ, कुलदीप बारेसा, गोपेश कोदली, सुभाष घारू, शिव कोदली, सुनिल लोठ, रघुवीर कोदली, विश्वजीत घारू, दिनेश कोदली, पंकज लोठ, मुकेश गोरण, सूरज पंवार, महेन्द्र जेदिया, प्रदीप बारेसा, अनिल लोठ, देवनारायण लोठ, रमन घारू, संदीप लोठ, आशीष लोठ, आर्यन कोदली, युवराज पंवार, आनन्द घावरी, शुभम मल्होत्रा, श्याम कंडारा, छवि देशबन्धु, हितेश पंडित, गोपाल राठौड़, प्रदीप लोठ, अजय कंडारा रावण, नवीन कोदली, राहुल लोठ, अजय टांक, शुभम खोखर, वंश घावरी, प्रवेश घारू, सहित कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।