खरगोन। जिले के महेश्वर में मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एंव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को अल्प प्रवास पर विधानसभा महेश्वर के मण्डलेश्वर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओ ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया वही नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ततपश्चात उन्होंने पटेल लॉज श्रीनगर में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर 27 जनवरी को महू में होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को लेकर चर्चा की।
वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार बे भाजपा सरकार के एक वर्षीय कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया एक वर्ष में मौन रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो डबल इंजन की सरकार चला रहे हैं, लेकिन प्रदेष में डबल इंजन सरकार नही बल्कि दिल्ली के रिमोट से चल रही है। कांग्रेस आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की स्थिति इतनी दयनीय है कि आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार ने चुनाव में घोषणा की थी कि वह पूरी नही कर पाए। किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य नही मिल रहा, महिलाओं ओर आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचार की बात हो या युवाओं को नौकरी की बात हो दे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदेष में देखने को मिल रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।