BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2025, 8:26 pm
KHABAR : आक्रामक श्‍वानों की समस्‍या का जल्द होगा निराकरण, नीमच शहर को मिलेगी श्‍वानों की समस्‍या से काफी हद तक निजात, नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने किया भवन का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच शहर में विकराल होती आक्रामक श्‍वानों की समस्‍या का निराकरण शीघ्र ही होगा। इस हेतु नगरपालिका नीमच द्वारा इसी माह भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने भवन में श्‍वानों की नसबंदी की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नगर पालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा ने सोमवार, 20 जनवरी को ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचकर श्‍वानों की नसबंदी हेतु तैयार किए गए भवन का निरीक्षण किया और श्‍वानों की नसबंदी हेतु नियुक्‍त एजेंसी श्द केअर ऑफ एनिमल एंड सोसायटीश् के सचिव सुधांशु को इसी माह श्‍वानों की नसबंदी प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कर्मचारियों को अन्‍य सभी व्‍यवस्‍थाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। 
 नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति-गौरव चोपड़ा के निर्देशन व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के मार्गदर्शन में शहर की विकराल होती आक्रामक श्वानों की समस्‍या से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के प्रयास के उद्देश्य से श्वानों की नसबंदी का कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा चुकी है। पूर्व मे प्रशासक काल मे किये गए टेंडर की शर्ताे से अलग नई शर्ताे को टेंडर मे जोड़कर सख़्ती से उनका पालन करने के निर्देश चौपड़ा ने दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पत्रकारों को जानकारी देते हुए नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने बताया कि श्‍वानों की नसबंदी की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता अपनाई जाएगी। इस हेतु नसबंदी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। साथ ही श्‍वानों के आर्गंस को जलाया जाएगा, जिसकी भी वीडियोग्राफी की जाएगी। इस सम्‍पूर्ण प्रक्रिया की देखरेख हेतु एक 15 सदस्‍यीय समिति भी गठित की गई है, जिसके सदस्‍यों की उपस्थिति में आर्गंस को जलाने की कार्यवाही की जाएगी। चौपड़ा ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 श्‍वानों की नसबंदी की जाएगी और वर्षभर में करीब 3000 श्‍वानों की नसबंदी का लक्ष्‍य रखा गया है। इस तरह करीब 3 वर्ष में शहर के नागरिकों को काफी हद तक आक्रामक श्‍वानों की समस्‍या से निजात मिल जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE