BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2025, 11:44 am
BIG REPORT : मालवा के मंदसौर में 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक, एग्जाम से 6 घंटे पहले ही मोबाइल पर मिला इस विषय का पर्चा, गणित का भी पेपर इतने घंटे पहले आया सामने, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रदेश में माघ्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में तमाम नियम धरे के धरे रह गए। प्रदेश में सोमवार को अंग्रेजी का पेपर 11 बजे प्रारंभ हुआ, लेकिन परीक्षा से 6 घंटे पहले ही पूरा पेपर विद्यार्थियों के मोबाइल तक पहुंच गया। हद तो तब हुई जब मंगलवार को होने वाले गणित का पेपर भी 21 घंटे पहले ही विद्यार्थियों को मिल गया।
दरअसल 16 जनवरी से कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई थी। सोमवार को तीसरा पेपर अंग्रेजी का था। यह 11 बजे प्रारंभ हुआ लेकिन मोबाइल पर यह अक्षरशः सुबह 6 बजे ही आ गया था। अंग्रेजी के पेपर को अब तक करीब 74 हजार विद्यार्थी या दर्शक यूट्यूब पर देख चुके हैं। ऐसे ही मंगलवार को कक्षा 10वीं की गणित का पेपर होगा लेकिन ‘एक्टिव स्ट्रॉन्ग स्टडी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर यह पेपर सोमवार की दोपहर 2 बजे से ही उपलब्ध है। चैनल पर 12वीं के भी पेपर उपलब्ध करवाए गए हैं।

मामले की जांच जारी- 
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी ने बताया कि पेपर यूट्यूब पर कैसे चल सकता है। एक्सेस तो प्राचार्य के पास होता है। यदि गणित का पेपर चल रहा है तो पता चलेगा क्या हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE