मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी शिविर व निक्षय शिविर के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त रथ ग्राम गरनाई में भ्रमण किया गया। स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के जगदीश खींची द्वारा टीवी के बारे में जागरूक किया और उन्होंने बताया कि टीवी से कैसे बचा जाए एवं टीवी के क्या लक्षण होते हैं। चलने में सांस भर आना, लगातार खांसी चलना, भूख नहीं लगाना, वजन कम होना, रात को पसीना आना, रात्रि में बुखार आना यह टीबी के लक्षण हो सकते हैं। ग्राम वासियों से उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा निरू शुल्क एक्सरे किया जा रहा, आप सभी को अपना एक्सरे करावाना जरूरी है। कलेक्टर अदिती गर्ग का लक्ष्य है कि कोई भी गांव का व्यक्ति आयुष्मान से वंचित न रहें और 70 वर्ष के सभी ग्राम वासियों को आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाना हैं। निक्षय शिविर में सरपंच मांगीलाल डांगी, स्वास्थ्य विभाग डॉ. सुनील मुजल्दा, सुपरवाइजर प्रभु लाल धनगर , एक्सरे टेक्निशियन महेश सिंगाडिया, डॉ. सीताराम गौड़, एक्सरे टेक्निशियन महेश सिंगाडिया, अनिल शर्मा, ललिता, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता सभी उपस्थित थे।