मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर लगातार लगाए तथा शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें। जन कल्याण अभियान शिविर के दौरान सभी अधिकारी शिविर में पहुंचे तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करें। आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उसके लिए सभी नगरीय निकाय वेरिफिकेशन करें तथा जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित रह गए है। उनका वेरिफिकेशन कर कार्ड बनाए। ग्राम पंचायत सहायक सचिव ई केवाईसी कार्य करें। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के आधार अपडेट करें। आशाओं को भी इस कार्य में लगाए। जल निगम बिना अनुमति के कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त न करें। जो सड़क क्षतिग्रस्त की उसको तुरंत ठीक करें। सभी विभाग प्रमुख पेंशन प्रकरणों का तुरंत निराकरण करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।