नीमच। नगर पालिका में आज पीआईसी की बैठक तो हुई, लेकिन कितने प्रस्ताव पर चर्चा हुई, क्या सहमति बनी और कितने प्रस्ताव पारित हुए इस पर नगर पालिका अध्यक्ष और सभापति कोई भी स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सूत्रों से ज़ाहिर है कि पीआईसी की बंद कमरे में हुई बैठक में कुछ भी सामान्य नहीं रहा। प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में शहर हित और विकास से जुड़े 19 विषयों पर चर्चा होनी थी। लेकिन फिर एक बार बैठक का कोई फलदाई परिणाम नहीं निकल पाया। कितने प्रस्तावों पर सहमति बनी, इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला। बैठक के दौरान सभी सभापति शामिल हुए। राजस्व सभापति वंदना खंडेलवाल संगठन की वर्चुअल बैठक के चलते पिक शुरू होने से पहले ही चली गई। जो जानकारी निकल कर सामने आई उसके अनुसार विषय क्रमांक चार और 19 को लेकर पहले ही निर्देश मिल चुके थे। विषय क्रमांक नौ पर भी काफी हंगामा हुआ। 15, 16, 17 और 18 पर भी बवाल होने की खबरें सामने आ रही है। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सभापति मनोहर मोटवानी, छाया जायसवाल, कुसुम अशोक जोशी, धर्मेश पुरोहित, नीरज अहीर, दारा सिंह यादव और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। सीएम का महेंद्र वशिष्ठ बैठक की समाप्ति पर पहुंचे। बैठक में नल कनेक्शन को लेकर भी हंगामे की बात सामने आई है। बैठक के बाद बाहर का माहौल बयां कर रहा था कि अंदर क्या घटित हुआ है। बताते चले कि इससे पूर्व दो बार पीआईसी की बैठक निरस्त हो चुकी है।