शाजापुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम भोपाल द्वारा शाजापुर में 23,जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे, पॉलिटेक्निक कॉलेज,ITI कॉलेज के पीछे AB रोड में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के शाजापुर नगर में LEAN मैनेजमेंट,ZED सर्टिफिकेशन एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं l
लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला शाजापुर में आयोजित की जा रही है जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता का अनुरोध किया गया है l
लघु उद्योग भारती शाजापुर इकाई अध्यक्ष किशोर प्रजापत, संभाग कार्यकारिणी सदस्य सुभाष मण्डलोई ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा l