शाजापुर। मुख्यालय श्री नीलकंठ महादेव मंदिर गरासिया घाट शाजापुर पर वैष्णव बैरागी समाज के आराध्य सनातन धर्म के प्रचारक पूज्य भगवान रामानंदाचार्य महाराज की 725 वीं जन्म जयंती प्राकट्य उत्सव बड़े धूमधाम से दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण व महाआरती के साथ सभी शाजापुर जिले से पधारे समाज जनों की गौरवमयी उपस्थित में सहभोज के साथ सम्पन्न हुई।
उक्त जन्मोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज जनो का प्रेरक उद्बोधन सुनने को मिला साथ ही समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए बच्चो की शीक्षा पर विशेष जोर देने व समाज को फिजूल खर्ची से बचाने हेतु सामुहिक विवाह के माध्यम से बच्चो की शादी ,,व मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
वहीं तराना व राजगढ़ जिले से पधारे मुख्य अतिथियों व वरिष्ठ समाजजनों का स्थानीय वरिष्ठ जनों मातृशक्तियों का भगवा दुपट्टा डाल कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी मोती दास बैरागी ने की। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास बैरागी ने किया।