BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2025, 7:09 pm
BIG NEWS : पेटलावद आबकारी विभाग और रात का अंधेरा, जब गश्त पर निकले अधिकारी तो रास्ते में मिला ये वाहन, फिर पूछताछ में हुआ शक तो ली तलाशी, माजरा देखते ही उड़ गए सबके होश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडनदस्ता संभाग इंदौर मुकेश नेमा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध झाबुआ ज़िला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में 20 जनवरी 2025 की रात्रि में रोड़ गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मारूति सुजुकी स्विफ्ट वाहन क्रमांक GJ20N1259 को रायपुरिया- पेटलावद मार्ग पर रोक कर तलाशी लेने पर 14 पेटी माउन्ट बियर कैन (168 बल्क लीटर) भरी मिली जिसे विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी ली गई एवं आरोपी राहुल पिता कालु निनामा के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा  34(1)(क), 34(2), 36 एवं 46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया, उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 43680/- है एक वाहन जिसका अनुमानित मूल्य लगभग  4,00,000/- रुपये है।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया द्वारा की गई आबकारी उपनिरीक्षक योगेश दामा एवं आबकारी स्टाफ कुसुम डामोर, कांतु डामोर का उल्लेखनीय योगदान रहा जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE