BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2025, 7:55 pm
NEWS : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने किया राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए विशेष निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि से संघर्षरत् 05 बालक, देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले 04 बालक एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी वाले शिशु बालक-बालिका 05 उपस्थित पाये गयेे। निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने राजकीय किशोर एवं सम्प्रेषण गृह में बालकों से वार्तालाप कर वहां की व्यवस्थाओं एवं दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। खाना, साफ-सफाई, पीने के लिए स्वच्छ पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा विधि से संघर्षरत् बालकों को जमानत आवेदन लगवाने हेतु भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पूनम सेन मजिस्ट्रेट राजकीय किशाोर सम्प्रेक्षण गृह, प्रकाश जीनगर अधीक्षक, भारती गहलोत पैनल अधिवक्ता एवं सम्प्रेक्षण गृह के कर्मचारी आदि सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE