भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी पुलिस के 40 से ज्यादा उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी ) का तबादला किया है। गृह विभाग ने मंगलवार, 21 जनवरी की रात आदेश जारी किए। आदेश में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और प्रदेश के कई शहरों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और एसडीओपी भी इधर से उधर किए गए हैं।
निहित उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहानाबाद से हबीबगंज सहायक पुलिस आयुक्त बने है। सुरभि मीना सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद, वीरेंद्र कुमार मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक पु.मु भोपाल से एसडीओपी इटारसी, प्रकाश शर्मा उप पुलिस अधीक्षक एससीआरबी से एसडीओपी ब्यावरा बनाए गए। इसके अलावा 31 सहायक और कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार, 21 जनवरी को दो तबादला आदेश जारी किए। पहले आदेश में डीएसपी और कार्यवाहक उप पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। दूसरे आदेश में 38 डीएसपी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, इनमें ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कार्यरत थे।