BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 11:26 am
BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नीमच जिला टॉप 5 में शामिल, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में लगातार दूरी बार मिली बड़ी उपलब्धि, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल्स पर प्राप्त शिकायतो में माह दिसंबर 2024 की ग्रेडिंग में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिला लगातार दूसरी बार ए ग्रेड के साथ प्रदेश के टॉप 4 जिलों शामिल हुआ है। डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू ने बताया कि माह दिसंबर 2024 में 3257 प्राप्त शिकायतो में से संतुष्टि के साथ बंद शिकायतों का वेटेज (60%) में से 50.72 % एवम 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज (20%) में से 14.33 % कुल वेटेज 84.76 % के साथ नीमच जिले को A रेटिंग प्राप्त हुई। 

उल्लेखनीय की कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण केलिए विशेष शिविर आयोजित कर एक-एक आवेदक से चर्चा कर शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ करवाया गया। शहरी विकास अभिकरण एवं राजस्व विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष शिविर आयोजित किए गए और आवेदकों को शिविर में बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनका निराकरण किया गया फल स्वरुप आवेदकों द्वारा शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करवाया गया है इसी का परिणाम है कि नीमच जिला सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण मैं प्रदेश के सभी जिलों में से चौथा स्थान हासिल कर पाया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय नीमच जिले के सभी जिला अधिकारियों एवं उनकी टीम तथा सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE