मंदसौर। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक दिनेश चम्पेवार द्वारा बताया गया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की नोडल एजेंसी, लघु उद्योग निगम द्वारा हिम्मत इंडस्ट्रीज मंदसौर में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए आरएएमपी नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया गया। जिसके अंतर्गत नीमच में एलईएएन मैनेजमेंट, जेड सर्टिफिकेशन एवं आईपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं। लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है ,उसके सहयोग से यह कार्यशाला नीमच में आयोजित की गई। लघु उद्योग भारती मंदसौर इकाई अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया की सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा। इस दौरान वहां डीआईसी जीएम दिनेश चम्पेवार एवं वरिष्ठ उद्योगपति शांतिलाल लोढ़ा उपस्थित थे।