मंदसौर। जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक “जन कल्याण अभियान” संचालित हो रहा है। जन कल्याण अभियान के तहत जिले में शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं की 63 सेवाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्राम कटलार में विनोद कुमार नाथूलाल का शिविर में ही तत्काल भू अधिकार पत्र, स्वामित्व योजना अंतर्गत दिया गया। अब इनको भू अधिकार पत्र का लाभ मिलेगा।