BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 12:23 pm
KHABAR : मप्र शासन आनंद विभाग के आनंद उत्सव आयोजन के क्रम में पारंपरिक खेलों का आयोजन, महिलाएं व बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग के आनंद उत्सव आयोजन के क्रम में रतलाम जिला अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन जारी है।

आनंद उत्सव के तहत वार्ड क्रमांक नौ स्थित हनुमान ताल के उद्यान परिसर में विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी, आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री की उपस्थिति में किया गया। जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों ने खूब बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विजेताओं को पार्षद निशा पवन सोमानी एवं पार्षद योगेश पापटवाल ने प्रशस्ति प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर कहा कि 40 वर्ष पुराने दिन याद आ गए।
100 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम राजेश श्रोत्रिय (60 वर्ष), द्वितीय संदीप नारले (57 वर्ष ), तृतीय स्थान पर सतीश पंड्या (67 वर्ष) रहे। 100 मीटर दौड़ महिला में प्रथम स्थान पर धर्मा कोठारी, द्वितीय रश्मि लूणावत, तृतीय पिका निगम रही। रस्सा खेंच पुरुष विजेता अशोक मेहता, सुरेंद्र अग्निहोत्री, संदीप नारले, राजेश श्रोत्रिय रहे। रस्सा खेंच महिला विजेता रश्मि लूणावत, पिका निगम, रेखा ख़ेराज, जया प्रजापत रही। चेयर रेस प्रतियोगिता के विजेता ईश्वर सिंह राठौर, सुरेंद्र अग्निहोत्री, जया प्रजापत रही। लंगड़ी दौड़ में प्रथम महेश डिंडोर, द्वितीय रामप्रसाद गिरवाल, तृतीय रामेश्वर परमार रहे। चैन रेस प्रतियोगिता में विजेता शुभ दशोत्तर, ईश्वर सिंह राठौर, ममता प्रजापत रहे। खो खो टीम में विनीता ओझा, भूमि राजावत, रोशनी वर्मा, मनोज गवली, करण सिंह भदोरिया, सोनू मावी, मनीष पंवार, अनीता हिरवे, रामप्रसाद गिरवाल विजेता रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE