BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 12:29 pm
BIG REPORT : कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान यात्रा, 27 जनवरी को महू में राहुल-प्रियंका करेंगे अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ताओं ने बांटे पीले चावल, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर। 27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यकर्ताओं ने पीले चावल और तिरंगा बांटकर जनता को आयोजन में शामिल होने का न्योता देना शुरू कर दिया है।


महू से होगी अभियान की शुरुआत
इस विशेष आयोजन में “जय भीम, जय बापू, जय संविधान” अभियान की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस का यह कदम आगामी चुनावों के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। कार्यक्रम महू के वेटरनरी कॉलेज में होगा, जहां बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की अगुवाई में जुटेगी भीड़
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। बताया जा रहा है कि पटवारी अपने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या लेकर महू पहुंचेंगे और इस मौके पर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के लिए 11 समितियां बनाई गई हैं, जो आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालेंगी। करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 100 बसों और 350 चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है।


कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, और प्रतिपक्ष के नेता उमंग सिंघार के नाम शामिल हैं। सोनिया गांधी की उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस आयोजन को कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कार्यकर्ता राहुल और प्रियंका गांधी की उपस्थिति में पार्टी की एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करेंगे। महू में हो रहा यह आयोजन न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


कार्यक्रम को लेकर महू में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। क्षेत्र में कांग्रेस के पोस्टर और झंडे लगाए जा रहे हैं, जबकि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच भी इस आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। राहुल और प्रियंका गांधी के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE