सागर। मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सागर में ही रोक लिया गया, जहां सर्किट हाउस में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वे ग्वालियर से जबलपुर जा रहे थे तभी सागर के पास उन्हें बेचौनी और घबराहट की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें सागर सर्किट हाउस ले जाया गया।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और फिलहाल उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री ग्वालियर से जबलपुर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य को लेकर मंत्री ने कही ये बात
बताया गया कि मंत्री सिंह को बेचौनी और घबराहट महसूस हुई थी। जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद मंत्री सिंह कार से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मंत्री के स्वस्थ बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद कुछ स्थानीय नेता, मंत्री राकेश सिंह से मिलने पहुंचे। उनका हाल चाल जाना। मंत्री ने कहा कि वे बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन के कारण कुछ देर के लिए सर्किट हाउस में रुक गया था।