BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 12:49 pm
KHABAR : कलेक्टर गुप्ता ने किया जिला चिकित्सालय में बेअरलॉकर द्वारा लगाए सोलर प्लॉट का लोकार्पण, बोले- 55 लाख रूपये की लागत से लगाए सोलर प्लॉट से प्रतिवर्ष 20 लाख रूपये के बिजली बिल की होगी बचत, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास में बेअरलॉकर द्वारा140 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। जिसका लोकार्पण कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। कलेक्टर गुप्ता ने कहा की शहर और जिले की जरुरतों और विकास के लिए उद्योग जिस तरह सहयोग कर रहे हैं वह सराहनीय है। बेअरलॉकर उद्योग इस दिशा में अनुकरणीय काम कर रहा है फिर चाहे स्कूलों में फर्नीचर हो या सोलर सिस्टम। बेअरलॉकर द्वारा देवास जिला चिकित्सालय में 55 लाख रूपये की लागत से 140 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया। जिससे प्रतिवर्ष 2.10 लाख युनिट बिजली बनेगी और बिजली बिल में 20 लाख रूपये प्रतिवर्ष तक बचत होगी। बेअरलॉकर उद्योग हर दिशा में अनुकरणीय काम कर रहा है फिर चाहे स्कूलों में फर्नीचर हो या सोलर सिस्टम सभी को बधाई।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि इसके पूर्व भी अभिनेता सोनू सूद की संस्था सूद चौरिटी फाउंडेशन द्वारा जिला चिकित्सालय की मेटरनिटी विंग की बिल्डिंग के ऊपर 103 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। जिससे प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये तक का बिजली बिल कम होगा दोनों संस्थाओं को मिलकर जिला अस्पताल के बिजली बिल में लगभग 30 लाख रूपये की बचत होगी। इस दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने जिला अस्‍पताल का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी संबंधितों को दिये।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ बसंत सारस्वत, आरएमओ डॉ अजय पटेल, बेअरलॉकर उद्योग के इन्डिया ऑपरेशन हेड हितेश कंवर, सीएसआर प्रबंधक प्रवीण शर्मा, मोहन वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, चिकित्सक अन्य संबंधित उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE