देवास। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके तहत ऑनलाइन पंजीयन 27 जनवरी तक किये जा सकते है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, अविवाहित पुरूष और महिला आवेदन करने के लिए पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।