BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 2:04 pm
KHABAR : पीलिया खाल नाले को देखने पहुंचे महापौर भार्गव, विकास और सफाई कार्यों का जायजा लिया, कहा- अलगी मेयर इन काउंसिल की बैठक यहीं होगी, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। स्वच्छता का एक और नवाचार किया गया है। शहर के पीलिया खाल नाले का सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया है। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव यहां पहुंचे। उन्होंने यहां की सफाई और विकास कामों को देखा और कहा कि मेयर इन काउंसलिंग की बैठक यहां की जाएगी।


दरअसल, महापौर ने इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कामों के अंतर्गत आज पीलिया खाल नाले का दौरा किया। विदित है कि पीलिया खाल नाले में बारिश का पानी जमा होता है। साथ ही यहां पर बड़ी मात्रा में गाद और गंदगी भी होती है। पिछले दिनों महापौर ने यहां का दौरा किया था और यहां की सफाई और सौंदर्यीकरण करने के लिए कहा था। उसी काम को देखने के लिए महापौर यहां पहुंचे थे। उन्होंने सूखे नाले का दौरा किया।


उन्होंने यहां के कुछ कामों को तेजी से पूरा करने और सूखे नाले में विभिन्न एक्टिविटी करवाने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने इस नाले में मेयर इन काउंसिल की आगामी बैठक करने के लिए भी कहा है। महापौर के साथ पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, संध्या जायसवाल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी और विभाग अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE