शिवपुरी। शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एसपी ने चेतावनी दी है कि बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में कई बार देखा गया है कि बाइक चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने लगते हैं, जिससे उनका ध्यान भटक जाता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान न केवल वे खुद दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं, बल्कि निर्दाेष वाहन चालक भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। अगर आपको मोबाइल पर बात करनी है तो गाड़ी को साइड में खड़ी करके बात करें अन्यथा आप पर चालानी कार्यवाही की जाएगी।