BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 2:55 pm
NEWS : गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने निकाली रैली, सड़क सुरक्षा का संदेश देकर किया जागरूक, कहा- ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना जरूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गांधीनगर स्थित गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। गर्ल्स कॉलेज से 50 स्टूडेंट्स इस रैली में शामिल हुई। इस रैली से स्वयंसेवक बालिकाओं ने ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि नियमों को मान कर हम रोड एक्सीडेंट से बच सकते है।


कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक निकाली रैली
प्रिंसिपल डॉक्टर गौतम कुमार कूकड़ा ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष कैंप चल रहा है। बुधवार को दूसरे दिन सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला कलेक्ट्रेट से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, पुरानी पुलिया, अप्सरा टॉकीज से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची। इस रैली में कॉलेज से 50 स्वयंसेवक बालिकाओं ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सभी 50 गर्ल्स को टी-शर्ट और कैप दिया गया।


ट्रैफिक रूल्स फॉलो करना जरूरी
प्रोग्राम अधिकारी डॉ.जसप्रीत कौर ने बताया कि इस रैली के द्वारा हमने ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने का संदेश दिया। जितना ज्यादा हम ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करेंगे, उतना ही रोड एक्सीडेंट कम होंगे। अपने और अपने परिवार के लोगों को बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।


गाड़ी तेज रफ्तार से ना चलाना, शराब पीकर कादरी ना चलाना, दो पहिया वाहनों को चलाते समय हेलमेट का उपयोग और चार पहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लोग इस तरफ जागरूक हो सके, इसी उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली को एडीएम खटीक और प्रिंसिपल डॉक्टर गौतम कुमार कूकड़ा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE