BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 3:01 pm
KHABAR : जल संकट से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया, डिंडोरी में 700 की आबादी परेशान, 3 साल से अधूरी नल-जल योजना, पढे़ खबर

Share On:-

डिंडोरी। समनापुर जनपद पंचायत के क्विटी गांव में बुधवार को जल संकट के खिलाफ ग्रामीणों ने समनापुर-डिंडोरी हाईवे पर बर्तन रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और पीएचई विभाग के इंजीनियरों ने डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। विभाग ने तुरंत मोटर को चालू करवाया, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।


नल-जल योजना आज भी अधूरी पड़ी
गांव की सरपंच मनती बाई के अनुसार, करीब 700 की आबादी वाले इस गांव में साल 2021-22 में शुरू की गई नल-जल योजना आज तक अधूरी पड़ी है। हैंडपंप का जलस्तर भी निरंतर गिर रहा है, जिससे ग्रामीण गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।


पीएचई विभाग के एसडीओ प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि गांव में करीब 200 कनेक्शन दिए गए हैं। कुछ दिन पहले मोटर खराब हो गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि योजना के बाकी हिस्से को जल निगम से जोड़ा जाएगा। फिलहाल नई मोटर लगाने के बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE