BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 3:20 pm
KHABAR : मासूम पर आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला, बीच सड़क 15 मिनिट तक बच्चे को नोचता रहा कुत्ता, फिर ऐसे बची जान, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. जहां 5 साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला किया, जिसके चलते उसके आंख, गाल, माथे और सिर पर गंभीर घाव आए हैं. मासूम को बमुश्किल उसकी मां ने आवारा कुत्ते से बचाया। सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मासूम का इलाज चल रहा है।


दरअसल, यह घटना शहर के महलगांव इलाके की है. जहां रहने वाली रीना रावत का 5 साल का बच्चा मनीष घर से पास के ही मकान में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था. इसी दौरान सड़क पर मौजूद आवारा कुत्ते ने मनीष पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया. आवारा कुत्ते ने मनीष को देखते ही देखते आंख, गाल, माथा और सिर पर काटते हुए लहूलुहान कर दिया. बीच सड़क 15 मिनिट तक कुत्ता मासूम को नोंचता रहा. मासूम की चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद मां रीना ने लाठी से कुत्ते पर वार किया, तब कहीं जाकर कुत्ते ने अपने जबड़े से मासूम को बमुश्किल छोड़ा।


गंभीर हालत में परिजन उसे 1000 बिस्तर के अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पीएसएम विभाग में मनीष को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए, फिर सर्जरी डिपार्टमेंट में इलाज के बाद उसे सरकारी सुपर मल्टीस्पेशलिटी में भर्ती किया गया है. मां का कहना है कि उनके महल गांव इलाके के साथ ही पूरे शहर में आवारा कुत्ते आतंक मचा रहे हैं. घर के बाहर बच्चों को खेलने के लिए भेजते समय भी डर लगता है. मां ने ग्वालियर के नगर निगम आयुक्त से गुहार लगाई है कि वह ऐसे आवारा और पागल कुत्तों को पकड़वाए, ताकि मासूम बच्चे और बुजुर्ग के साथ आम लोग आसानी से शहर में रह सकें

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE