BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 3:26 pm
BIG NEWS : जिले का जावद थाना क्षेत्र और ग्राम मेढकी का रामपाल, जब दो पहिया वाहन से निकला खेत के लिए तो बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद क्षेत्र के अंतर्गत गांव मेंढकी का निवासी रामपाल पिता मोहनलाल भील रोजडे से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नीमच के जिला अस्पताल में आज उपचार हेतु लाया गया है। दुर्घटना बीती रात को हुई थी। परिवारजनो ने बताया कि वह दोपहिया वाहन से खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे रोजडे के झुंड ने हमला कर दिया। जिसकी की वजह से रामपाल घायल हो गया। रामपाल के साथ उसकी पत्नी भी मोटरसाइकिल पर सवार थी। इन रोजडे को नीलगाय या घोड़ा रोज भी कहा जाता है। यह जानवर विशेष रूप से किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजडे या नीलगाय कई बार हिंसक होकर हमला भी कर देता है। इनकी वजह से सड़क हादसे भी निरंतर होते रहते हैं। ऐसे सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं तो कई लोग की जान भी चली जाती है। अक्सर किसानों से यह भी सुना जाता है कि रोजडे की वजह से किसान लोग की लाखों रुपए की फसल बर्बाद हो गई। आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों के लिए यह बड़ी चिंता का विषय बन गया है। किसानों के जीवन और फसल की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE