BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 4:02 pm
BIG NEWS : थाने में विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति पर जीतू पटवारी का हमला, कहा- जनता से उगाही कर बनती है लाल डायरी, इन मुद्दों पर सरकार से पूछे तीखे सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

 जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज सौरभ शर्मा केस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही प्रीतम लोधी के थानों में प्रतिनिधि नियुक्त करने के मामले पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रीतम लोधी जो कर रहे हैं वह बीजेपी का चरित्र है और संविधान विरोधी भी है। इस दौरान जीतू पटवारी ने बड़ा दावा किया कि कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओपी जो भी आता है, लेन-देन बिना किए नहीं आता है। वो फिर जनता से उगाहता है और फिर लाल डायरियां बनती है।


प्रीतम लोधी ने जो किया वह नया नहीं
दरअसल, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 3 थानों में कल विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की थी। इस मामले पर आज कांग्रेस ने भाजपा को घेरा। जीतू पटवारी ने प्रेसवार्ता में कहा, “संविधान की रक्षा, नियम, कायदे, कानून की सुरक्षा की लड़ाई चल रही है। प्रीतम लोधी ने जो किया वह नया नहीं है। बीजेपी किसी कानून को नहीं मानती। करप्शन इतना अद्भुत क्यों हुआ, क्योंकि थानों में बैठने वाले ज्प् को थाना नहीं मिलता है। कलेक्टर,एसडीएम, एसडीओपी जो भी आता है, लेन-देन बिना किए नहीं आता है। वो फिर जनता से उगाहता है, और फिर लाल डायरियां बनती है।


इन मुद्दों पर पूछे तीखे सवाल
जीतू पटवारी ने सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने सवाल किया कि धान के 3100 रुपए किसानों को देने का वादा किया था, नहीं दिया। गेहूं के 2700 मिलने लगे क्या? लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए देने की बात की थी, 3 लाख बहनों के नाम काट दिए।” उन्होंने पत्रकारों से सवाल किए कि ” आपने पहले सुना था कि सोने के बिस्किट रिश्वत में मिलते हैं? मध्य प्रदेश में पहली बार इतिहास रचा है।


सौरभ शर्मा एक महीने से कहा हैं?
पटवारी ने आगे पूछा, “सौरभ शर्मा एक महीने से कहा हैं? लाल डायरी में किन-किन लोगों को 2 हजार करोड़ रुपए गए? सौरभ के वकील ने कहा कि मेरे क्लाइंट को ख़तरा है। इसका कोई उत्तर बीजेपी के पास है क्या? 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE