चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रतापगढ़ सेवा केंद्र पर ब्रह्मा बाबा की 86 वा पुण्यतिथि दिवस मनाया। प्रतापगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी मीना दीदी ने बताया ब्रह्मा बाबा का जीवन बहुत सात्विक था रोज गीता का पाठ पढ़ते थे बाल्य काल से ही उनका जीवन तपस्वी मुर्त था। चित्तौड़गढ़ सेवा केंद्र से पधारी राज योगिनी आशा दीदी ने बताया कि हमें ब्रह्मा बाबा के कम पर कदम रखते हुए चलना है उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को मूल्यवान बनाना है गुणवान बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहन वर्षा सिंह एडिशनल सिविल एंड जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ ने कहा कि हमें भी ब्रह्मा बाबा के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी शिवली दीदी ने राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सभी का मनोबल बढ़ाया और संकल्प करें कि हम उनके पद चिन्ह पर अवश्य चलेंगे। इसके पश्चात परमात्मा शिव को भोग लगाकर सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।