BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 4:25 pm
KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज, न्यूनतम पारा भी पहुंचा इतने डिग्री, अगले दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर के तापमान में पिछले चार पांच दिनों में 3 से 4 डिग्री का उछाल आया है। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद फिर ठंड का दौर शुरू हो सकता है। जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव के कारण ठंड का असर कम हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, 24 जनवरी से उत्तर दिशा से सर्द हवाएं चलना शुरू होंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे महीने के अंत तक एक बार फिर से ठंड में वृद्धि होगी। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। पिछले चार दिनों में प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव आया है। जिन शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां अब ठंड का असर कम हो गया है। कई शहरों में रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE