नीमच। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग मध्य प्रदेश एक पर्यटक विकास बोर्ड के समन्वय से वन परिक्षेत्र मनासा द्वारा ग्राम वन समिति बाराजी अंतर्गत आने वाले जंगल वराह अवतार बाराजी मे एक अनुभूति कार्यक्रम एक कैंप आयोजित किया। इसमें शासकीय मा. वि. एव हाई स्कूल के विद्यार्थियों को वन एवं वन्य प्राणी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति कराकर उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया। विभाग एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों उत्तरदायित्व एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा श्री शाश्वत द्विवेदी के द्वारा अवगत कराया गया। मध्य प्रदेश के वनों में पाई जाने वाली वनस्पति के बारे में रोचक जानकारी तथा उनके दैनिक जीवन में उपयोगी जानकारी, वन एवं वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी पक्षियों के बारे में जानकारी इको सिस्टम के बारे में जानकारी वन हमारे लिए किस प्रकार आवश्यक है के बारे में जानकारी वन्य प्राणियों की खाद्य श्रृंखला के बारे में जानकारी दी गई, वन विभाग में कराए जाने वाले कार्य जैसे वृक्षारोपण डबरा डबरी निर्माण चेक डैम निर्माण सीपीडब्ल्यू निर्माण आदि के बारे में महेश पाटीदार वनरक्षक द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कपड़े से थैला बनाने हेतु बताया गया विद्यार्थियों को वन विभाग में वनरक्षक पद से लेकर वनमण्डल अधिकारी पद तक की कार्यशैली एवं विभाग में चयन प्रक्रिया के बारे में श्री जगदीशचन्द्र भास्कर परिक्षेत्र सहायक कंजार्डा द्वारा जानकारी दी गई मिशन लाइफ एवं स्टेनेबल डेवलपमेंट एवं बांस मिशन से संबंधित जानकारी मास्टर ट्रेनर कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा दी गई मध्य प्रदेश में पाए जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पति एवं वन्य प्राणियों से संबंधित जानकारी परिक्षेत्र अधिकारी शाश्वत ट्ठिवेदी द्वारा दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनिल धाकड जनपद सदस्य द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान की परीक्षा का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम के अतिथि जपनद सदस्य सुनिल धाकड एवं ग्राम पंचायत धाकडखेडी के सरपंच मांगीलाल द्वारा प्रशंसा पत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परिक्षेत्र अधिकारी मानसा श्री शाश्वत द्विवेदी के द्वारा सभी को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने हेतु शपथ दिलाई गई।