नीमच। जिले की मनासा जनपद क्षैत्र के जमालपुरा रामपुरा निवासी आशा कार्यकर्ता शहजाद बी, पति असलम बेग को आगामी 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस समारोह कर्तव्य पथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में दर्शक के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने दी है।