नीमच। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संपूर्ण मप्र में दिनांक 01-01-25 से 31-01-25 तक सडक सुरक्षा माह -2025 परवाह थीम अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही लगातार चालानी कार्यवाही की जा रहा है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में सूबेदार सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम चौकन्ना बालाजी पर रोड खडे बेतरतीब वाहनो को व्यवस्थित किया गया तथा व्यापारियों को रोड पर सामान लोडिंग अनलोडिंग न करने, अपने वाहन रोड पर न लगाने, वाहन साईड में पार्क कर लोडिंग करने हेतु समझाईश दी गई साथ ही कुछ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
बाद फव्वारा चौक पर नेहरू युवा केन्द्र वालियंटर बच्चों एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया गया। विधायक द्वारा नेहरू युवा केन्द्र वालियंटर बच्चो द्वारा वाहन चालको को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने पर बच्चो का उत्साहवर्धन किया गया। वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट पहनने की सलाह दी गई एवं यातायात नियमो का पालन करने की अपील की गई। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र वालियंटर बच्चों द्वारा यातायात के नियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया गया।
अपील-
यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गतिसीमा का पालन करने एवं शहरवासियों से अपील की गई की अपने नाबालिग बच्चो को वाहन चलाने नही देवे।