नीमच। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में सहभागिता की। इस अवसर पर आगामी वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियों, राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति, कर एवं गैर-कर राजस्व में वृद्धि के प्रस्तावों एवं विभाग से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।