BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 11:18 am
BIG NEWS : उद्योग और निवेश के लिए एमपी संभावनाओं का प्रदेश, इंटरेक्टिव सेशन में सीएम डॉ. मोहन बोले- कई क्षेत्रों में की गई आकर्षक नीतियां विकसित, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में हुए इंटरेक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। सीएम ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश हैं।


सीएम ने कहा कि प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया है. औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के लिए निवेश-अनुकूल नीतियों और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे बना रहे हैं. प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा, पर्यटन, आईटी, सहित सभी क्षेत्रों में सुगम और आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योग जगत को श्रमिक समस्या सहित अन्य कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है. हम सर्वे भवन्तु सुखिनरू सर्वे संतु निरामयरू के भाव के अनुसार अन्य प्रदेशों और देशों से आने वाले उद्योगों का स्वागत और सबके कल्याण एवं प्रगति की कामना करते हैं।


सीएम ने कहा कि यह सत्र प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपतियों से मध्य प्रदेश में निवेश के लिये वन-टू-वन चर्चा कर प्रदेश में निवेश के अवसर और संभावनाओं से भी अवगत कराया।


प्रदेश की अधोसंरचना विकास के लिए नागरिक भी सुझाव दे सकते हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में जन-सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है. नागरिक अपने बहुमूल्य सुझाव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज सकते हैं. अच्छे सुझावों पर अमल किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE