BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : ग्वालियर में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दी दस्तक, 15 साल की किशोरी में वायरस की पुष्टि, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जापानी इंसेफेलाइटिस ने दस्तक दे दी है। 15 वर्षीय किशोरी में वायरस की पुष्टि हुई है। किशोरी तेज बुखार, सिर दर्द और उल्टी से पीड़ित थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया, जहां जांच के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई।


दरअसल, किशोरी को तेज बुखार और उल्टी से पीड़ित थी। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए. लेकिन हालत सुधरने की बजाय वह कोमा में चली गई. इसके बाद उसको गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल भर्ती कराया गया. सैंपल की जांच के बाद जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। हालांकि, किशोरी कोमा से बाहर आ चुकी है और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।


बता दें कि शहर में जापानी इंसेफेलाइटिस का यह पहला केस है। इस वायरस के लक्षण की बात करें तो बुखार, सिरदर्द, थकान और उल्टी इसके मुख्य लक्षण हैं। यह बीमारी मस्तिष्क की सूजन, कोमा और लकवा तक बढ़ सकती है। कुछ मामलों में कोमा और लकवा भी हो सकता है। यह वायरस मच्छरों से इंसानों तक पहुंचता है।


बीमारी से बचाव के लिए मच्छरदानी का और मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। घर के आस-पास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छर पनप न सकें. बीमारी से बचने के लिए टीका उपलब्ध है। खासकर उन लोगों को टीका जरूर लगवाना चाहिए जो उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां इसका खतरा ज्यादा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE