उज्जैन। अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स नाम की फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता वीर पहारिया गुरुवार को श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर की देहरी से पूजन अभिषेक कर फिल्म की सफलता की कामना की।
स्काई फोर्स फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे वीर पहारिया फिल्म की रिलीज से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए महाकाल की शरण में पहुंचे। वीर ने नंदी हाल में पंडित पुरोहित से पूजन करवाया। इसके बाद देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
फिल्म में वीर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पूजन पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पहारिया का स्वागत-सम्मान किया गया। वीर भेड़िया और स्त्री 2 में बतौर सहायक निर्देशक का काम कर चुके है। एक्टर को तौर पर वे पहली बार पर्दे पर दिखेंगे।