BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 2:41 pm
KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने जनपद सभा कक्ष, मनासा में आयोजित की पंचायत मीटिंग, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। जनपद सभा कक्ष में आज क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की अध्यक्षता में ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरपंचों ने अपनी राय और सुझाव प्रस्तुत किए।


2047 का विजन पूरा करने पर जोर
विधायक मारू ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा, आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक हमारी पंचायतों का हर कार्य अधूरा न रहे। सभी सरपंच अपने पंचायत क्षेत्रों में महिलाओं और ग्रामीणों के साथ बैठकर कार्य योजना तैयार करें और अपने गांव को सम्पूर्ण विकास के पथ पर आगे ले जाएं। ’हमारा लक्ष्य अपने गांव को देशभर में नंबर 1 बनाना है।


मंचासीन गणमान्य व्यक्तित्व
इस अवसर पर मनासा एसडीएम पवन बारिया, सरपंच संघ के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जनपद सदस्य मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, नगर परिषद कुकड़ेश्वर के सीएमओ परमार, रामपुरा सीएमओ सुरवंशी, मनासा सीएमओ पाटीदार और जनपद पंचायत के विजय विजयवर्गीय मंचासीन रहे।


प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा
बैठक के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मामलों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। विधायक मारू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवास योजना में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने कहा, ष्हर पात्र व्यक्ति को आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। यह हर व्यक्ति का सपना होता है और इसे साकार करना हमारी जिम्मेदारी है। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना पूरा किया जाए।


पंचायती राज को मिलेगी नई दिशा
बैठक के अंत में विधायक मारू ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने सभी को 2047 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।


इस बैठक ने पंचायतों के विकास में एक नई दिशा देने का कार्य किया और उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने इसे प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE