BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 4:16 pm
BIG REPORT : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सरपंच पति से 20 हजार रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सब इंजीनियर गिरफ्तार, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वत लेने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आए दिन रिश्वत लेते अधिकारी कर्मचारी लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। ताजा मामला रीवा जिले का है जहां जनपद पंचायत के सब इंजीनियर को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।


दरअसल रीवा के रायपुर कर्चुलियान जनपद के सब इंजीनियर अनुराग पांडेय को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंजीनियर ने सरपंच द्वारा पंचायत में कराए गए कार्यों कि सीसी करने के एवज में 1 लाख 42 हजार रुपए की मांग की थी। आज 20 हजार रुपए की पहली किश्त लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया। करौदी गांव के सरपंच द्वारा स्टॉक डैम सहित विभिन्न कार्य कराए थे जिसका 5 लाख 30 हजार बिल पास हुआ था। कमीशन के तौर पर 1 लाख 42 हजार रुपए की मांग करने लगे। सरपंच पति सुशील कुमार पटेल द्वारा रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद आज रीवा के अमहिया से आरोपी सब इंजीनियर को 20 हजार रुपए की पहली किश्त रिश्वत के तौर पर लेते हुए पकड़ लिया। जानकारी प्रमेंद्र सिंह डीएसपी लोकायुक्त ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE