BREAKING NEWS
NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 12:17 pm
BIG NEWS : अजब प्रेम की गजब कहानी, लड़की ने लड़के को भगाकर किया विवाह, शादी के बाद पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से अनोखा और अचंभित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का लड़की को नहीं बल्कि युवती ने युवक को भगाकर प्रेम विवाह कर लिया है। इस अनोखी घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।


युवती का नाम स्नेहा बताया जा रहा है, जिसने खुद लड़के को अपने साथ ले जाने और मंदिर में शादी करने की पहल की। दोनों प्रेमी मंदिर में शादी कर चुके हैं और अब जीवन साथी बनकर साथ रहना चाहते हैं। प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि, उनके परिवार वाले उन्हें और उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और परेशान कर रहे हैं।


स्नेहा ने मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि, यह उसका खुद का फैसला है और उसने लड़के को भगाकर शादी की है। उसने स्पष्ट किया कि वह और उसका साथी अब शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं और अपने परिवार वालों से अपील की है कि उन्हें और लड़के के परिवार को परेशान न किया जाए। दोनों प्रेमी बालिक हैं और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। अपने रिश्ते में कानूनी रूप में अब बह पति पत्नी हैं। दोनों परिवारजनों के डर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से दोनों ने सुरक्षा की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE