BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 12:40 pm
BIG REPORT : बैठक में बोले पीसीसी चीफ-इच्छुक नौजवानों को दें जिम्मेदारी, पार्टी को जमीन पर सक्रिय करना जरूरी, दौरे पर होटल नहीं वर्कर के घर रुकें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में पीसीसी की कोर टीम की मीटिंग में कहा- इस बात को सबको ध्यान में रखना चाहिए कि यदि कोई कार्यकर्ता आपके पास आता है तो उसे पूरा सम्मान दो, ताकि उसका समाज में सम्मान बढ़े। केवल नेताओं के सक्रिय होने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। पार्टी को नीचे से सक्रिय करना पडे़गा।


पटवारी ने कहा- कोई किसी का करीबी हो सकता है लेकिन, सब मेरे हैं। अगर 2028 में हमें मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है तो सबको जमीन पर जुटना होगा। जहां कमी और कमजोरी दिखे उसे आप खुद दूर करने की कोशिश करो।


7 दिन का दौरा बनाओ, होटल नहीं कार्यकर्ताओं के घर रुको
पटवारी ने बैठक में कहा- सभी पदाधिकारी सात-सात दिनों का दौरा कार्यक्रम बनाएं। जिले से लेकर ब्लॉक, मंडलम तक बैठक करो। काम करने वालों को जिम्मेदारियां दो, जो पद लेकर घर बैठे हैं, उनके बजाय काम करने के इच्छुक नौजवान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए। जिले से लेकर विधानसभा, ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ नेताओं की सलाह लें। जिला प्रभारियों के काम की निगरानी पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी कर रहे हैं। सभी जिला प्रभारी राकेश चतुर्वेदी को टाइम से रिपोर्ट करें। जिला प्रभारी और पदाधिकारी जब भी दौरे पर जाएं तो होटल में रुकने के बजाय कार्यकर्ता के घर रुकें।


बैठक में ये बातें भी कहीं
पार्टी का एक मुखपत्र भी प्रकाशित होना चाहिए जो नियमित रूप से हर कार्यकर्ता के घर पहुंचे। जिसमें पार्टी की गतिविधियां, आगामी कार्यक्रमों की जानकारी हो।
कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार और विचारधारा से परिचित कराने पीसीसी में लाइब्रेरी शुरू की जाए।
पीसीसी में जितने भी प्रभारी हैं सबके लिए चेंबर अलॉट किए जाएं।
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सरकार यदि आगे नहीं बढ़ती तो कांग्रेस पार्टी खुद इस दिशा में आगे बढ़कर सर्वे कराएगी।
27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कमलनाथ सरकार के प्रयास और उसे रोकने में भाजपा के रवैए से जनता को परिचित कराया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE