BREAKING NEWS
KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बच्चों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 4:49 pm
KHABAR : दाता की महिला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टॉम्प पर अनुबंध कर अपने दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने की जांच प्रारंभ, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णंव द्वारा दाता की महिाला सरपंच द्वारा पांच सौ रूपये के स्टाम्प पर अनुबंध कर सरपंच का दायित्व अन्य व्यक्ति को सौंपने का मामला संज्ञान में आने पर उपपंजीयक मनासा से अनुबंध संपादित करने संबंधी जानकारी मांगी है। अपर कलेक्टर विकास एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने पत्र जारी कर लिखा है कि, उनके कार्यालय को एक अनुबंध की छायाप्रति प्राप्त हुई है जिसमें ग्राम पंचायत दाता की सरपंच कैलाशी बाई पति जगदीश कछावा द्वारा सुरेश पिता मांगीलाल गरासिया से एक अनुबंध किया गया हैा इस अनुबंध को रजिस्टर्ड करवाया गया है। 


अपर कलेक्टर विकास एवं जिला पंचायत सीईओ वैष्णलव ने उपपंजीयक से जानकारी चाही है कि, अनुबंध करते समय क्या संबंधित पक्ष समक्ष में उपस्थित हुये थेॽ स्टॉम्पं किसके द्वारा खरीदा गया, उसकी पहचान आधार कार्ड आदि की जानकारी प्रस्तु त करें। साथ ही, अनुबंध रजिस्टर्ड करवाते समय जो भी दस्तावेज, आधारकार्ड, पहचान पत्र, आदि की प्रति तथा अनुबंध रजिस्टरर्ड करवाते समय संबंधितों के फोटोग्राफ आदि लिये गये हो, तो वे भी उपलब्ध  करवाने के लिये उपपंजीयक मनासा को पत्र लिखा है। उक्त समस्त जानकारी प्रकरण मे नियत पेशी 10 फरवरी 2025 को प्रात 11 बजे के पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्धप कराने के निर्देश उपपंजीयक मनासा को दिये है।     


इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने अनुबंध पत्र में बतौर गवाह हस्ताक्षर करने वाले ग्राम दाता निवासी सदाराम एवं भन्नालाल को भी जनपद सीईओ मनासा के माध्यम से सूचना पत्र जारी कर उन्हे, प्रकरण में अपने कथन देने हेतु 10 फरवरी 2025 को दोपहर 3 बजे समक्ष में उपस्थित होने के लिये सूचित किया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE