रतलाम। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कॉसमॉस मॉल नानाखेड़ा उज्जैन में दो दिवसीय महालोन मेले का शुभारंभ किया गया। इस मेले का उद्देश्य व्यापारियों और गृहस्थों को विशेष लोन योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। मेले का उद्घाटन विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय जी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मेले में आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, सोलर लोन और कारोबार विस्तार के लिए विशेष लोन योजनाएं प्रस्तुत की गईं। सोलर ऊर्जा उपकरणों के लिए दिए जा रहे लोन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाने के लिए विशेष रूप से सराहना की गई।