मनासा। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 27 साल बाद राजधानी में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत की खुशी मनासा विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिली।शनिवार दोपहर 3 बजे करीब मनासा के कारगिल चौराहे पर विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी और मुंह मीठा कराया ढोल ढमाके की धुन पर नाचते झूमते हुए जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी,नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, जीतू फरक्या, नरेंद्र मालवीय, पंकज पोरवाल, दिलीप भंडारी, नरेंद्र सोडानी, राजू मारू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।